Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. जोड़-तोड़ और ‘क्रॉस वोटिंग’ के भूत से बचने के लिए एनडीए ने अपनी किलेबंदी मजबूत कर दी है. राजधानी रांची का आलीशान होटल रेडिसन ब्लू इस वक्त वीआईपी पॉलिटिकल कैंप में तब्दील हो चुका है, जहां विधायकों के लिए ‘सुख-सुविधा’ और ‘सुरक्षा’ का कड़ा पहरा है.
यह भी पढें: सरायकेला में आदिवासी युवती से मारपीट के आरोप में कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
छठी और सातवीं मंजिल पर पॉलिटिकल चक्रव्यूह
एनडीए ने अपने विधायकों को किसी भी बाहरी हवा से बचाने के लिए होटल के छठे और सातवें तल्ले पर पूरा कब्जा जमा लिया है. इन दो मंजिलों पर कुल 32 लग्जरी कमरे बुक कराए गए हैं. फिलहाल इस पॉलिटिकल शेल्टर होम में भाजपा और सहयोगी दलों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है. होटल के सुरक्षित कमरों में जो माननीय अपनी हाजिरी लगा चुके हैं, उनमें शामिल हैं, बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, नीरा यादव, राज सिन्हा, नवीन जायसवाल,सत्येंद्र नाथ तिवारी, निर्मल महतो, प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा साहू, देवेंद्र कुंवर, कुमार उज्जवल, रौशन लाल चौधरी, अमित यादव, मंजू देवी, नागेंद्र महतो, मनोज यादव, प्रकाश राम, शत्रुधन महतो,लोजपा (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान.
यह भी पढें: बोकारो: खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने ली नशामुक्ति की शपथ, जागरूकता रैली निकाल कर दिया संदेश



