Ranchi: एक तरफ जहां एनडीए होटल की ऊंची मंजिलों पर बिसात बिछा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली वाले कप्तानों को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस आलाकमान इस बार कोई चांस लेने के मूड में नहीं हैं. वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक की कमान सीधे दिग्गजों के हाथ में सौंपी गई है.
• पोलिंग एजेंट: प्रदेश प्रभारी के. राजू और सह-प्रभारी श्रीबेला प्रसाद को पोलिंग बूथ पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है.
• काउंटिंग एजेंट: वोटों की गिनती के समय होने वाली किसी भी ‘जादूगरी’ को रोकने के लिए सीधे सांसद नासिर हुसैन को काउंटिंग एजेंट बनाकर तैनात किया गया है.

यह भी पढें: राज्यसभा चुनावः रेडिसन ब्लू की छठी-सातवीं मंजिल पर एनडीए की नाकेबंदी, दो दिनों के लिए 32 कमरे किए गए हैं बुक



