Chakradharpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को चक्रधरपुर शहर के भारत भवन चौक समीप स्थित वन विश्रामागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व, केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा देश के विकास में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की.
पीएम के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई- भाजपा जिलाध्यक्ष
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष गुरु चरण नायक ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का आत्मविश्वास बढ़ा है और भारत विश्व मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है.
विकास योजनाओं के लिए भेजी जा रही राशि का नहीं हो रहा समुचित उपयोग- डॉ. विजय सिंह गागराई
वहीं चक्रधरपुर विधानसभा के भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि केंद्र सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए भेजी जा रही हजारों करोड़ रुपये की राशि का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का ध्यान विकास कार्यों के बजाय अन्य योजनाओं पर अधिक केंद्रित है, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे हर घर नल जल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लोगों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पा रहा है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिल सकता है.
ये रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार प्रधान, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, जिला मंत्री प्रेम प्रधान, श्रीबंत सारंगी, जिला सह मंत्री तीरथ जामुदा, नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, नगर महामंत्री रवि मिश्रा, कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, रामप्रकाश दास, गणेश तांती सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गुमला: पालकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी, वनोपज व्यापारियों से लूट मामले में अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार



