Ranchi: रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. इस मीटिंग में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी और कई थानेदार शामिल हुए. मीटिंग के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गए हैं. एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि थानों में आने वाले आम नागरिकों और फरियादियों के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और बेहतर होना चाहिए. जनता के साथ संवाद में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
इस मीटिंग में अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज करने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो और अपराधियों में डर बना रहे.
ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर निर्देश
एसएसपी राकेश रंजन ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. शहर में जिस प्रकार से अवैध अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है उसको रोकने का निर्देश और चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.



