Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 24 जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि नए खरीदे गए पुलिस वाहनों का रजिस्ट्रेशन जल्द पूरा करें और उन पर नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाये. मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन नए वाहनों को खरीदा गया है, उनका पंजीकरण और नंबर आवंटन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए. उल्लेखनीय है कि न्यूज वेव झारखंड ने “पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट चार जिलों में पुलिस वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं, 21 जिलों के वाहनों में नंबर प्लेट नहीं” के शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था. जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है.
रेंज के DIG को दी गयी अहम जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित जिला यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन संचालित सभी नए वाहन विधिवत पंजीकृत हो और उन पर निर्धारित नंबर प्लेट लगी हो. इससे वाहनों की पहचान, रिकॉर्ड संधारण और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी जिले को वाहन पंजीकरण या नंबर प्लेट आवंटन से संबंधित किसी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो वह तत्काल मुख्यालय के संबंधित प्रकोष्ठ (HQRT) से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करें. मुख्यालय ने ऐसे मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया है. जिससे प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो. पुलिस मुख्यालय की और से सभी रेंज डीआईजी को निर्देश दिया गया है कि वे पूरे मामले की मॉनिटरिंग करेंगे और वाहनों में नंबर प्लेट लगाए जा रहे हैं या नहीं, इस बात की समीक्षा करेंगे.
जानें किस जिले में कितने नए रजिस्टर्ड पुलिस वाहन
- रांची में 80 पुलिस वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.
- जमशेदपुर जिला में 51 में 50 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. दो में नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- धनबाद में 40 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, लेकिन नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- चाईबासा में 40 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- बोकारो में 39 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- गिरिडीह में 32 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- पलामू में 31 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- हजारीबाग में 28 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- देवघर में 28 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- गुमला में 22 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- गढवा में 21 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- दुमका में 20 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.
- चतरा में 19 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- सरायकेला खरसावां में 19 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- लातेहार में 18 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- गोड्डा में 17 में से दो वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाकी है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- सिमडेगा में 15 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर नहीं लगा है.
- जामताडा में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- खूंटी में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.
- कोडरमा में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.
- लोहरदगा में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नही लगा है.
- साहिबगंज में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.
- रामगढ़ में 13 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
- पाकुड़ में 11 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.
ALSO READ : रांची : RSS कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाला आरोपी CCTV फुटेज में कैद, पुलिस कर रही छापेमारी


