Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर आरएसएस कार्यालय में देर रात पेट्रोल बम फेंका गया. इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि दो युवक एक प्लास्टिक डब्बे में पेट्रोल लेकर आए है. इसके बाद बोतल में भरकर इसे आरएसएस कार्यालय परिसर के फेंक दिया. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंका गया. जिसमें एक बम विस्फोट हुआ.
पुलिस कर रही छापेमारी
वहीं दूसरा बम विस्फोट नहीं हुआ है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के कई नेता आरएसएस ऑफिस पहुंचे. जिस भी असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और ताबड़तोड़ संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है, कि आख़िर कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने का मंशा क्या है.
ALSO READ : RSS कार्यालय में फेंके गए दो पेट्रोल बम



