Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर आरएसएस कार्यालय में देर रात पेट्रोल बम फेंके गए हैं. इस घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है. उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा समेत कई अधिकारी शामिल है. उल्लेखनीय है कि इस घटना को अंजाम देने दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दो युवक एक प्लास्टिक डब्बे में पेट्रोल लेकर आए है. इसके बाद बोतल में भरकर इसे आरएसएस कार्यालय के परिसर के फेंक में दिया गया गया. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंके गए जिसमें एक बम विस्फोट हुआ. वहीं दूसरा बम विस्फोट नहीं हुआ है.
भाजपा के कई नेता आरएसएस ऑफिस पहुंचे
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के कई नेता आरएसएस ऑफिस पहुंचे हैं. जिस असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और ताबड़तोड़ संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है, कि आख़िर कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने का मंशा क्या है.



