Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : RSS कार्यालय पर हमले की भाजपा नेता डॉ. जटाशंकर पांडेय ने की कड़ी निंदा

Seraikela : रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के कार्यालय पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर...

Seraikela : रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के कार्यालय पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय ने कड़ी निंदा की. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना को कायरतापूर्ण और अति निंदनीय करार दिया. ‘सेवा करने वाली संस्था पर हमला माफ नहीं होगा’ डॉ. पांडेय ने कहा कि RSS जैसी संस्था जो लगातार राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और सेवा कार्यों में लगी रहती है, उस पर हिंसक हमला कहीं से भी माफ करने लायक नहीं है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.

राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि जब राजधानी रांची में ही कोई सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. “यह सरकार की कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की घोर विफलता का परिचायक है,” डॉ. पांडेय ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई है कि वह संघ कार्यालय पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read : रांची: टेरर फंडिंग मामले के आरोपी विनीत अग्रवाल को मिली जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *