Click Here
Click Here
Click Here

HC ने रांची SSP को दिया निर्देश, जगन्नाथपुर मंदिर को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करें

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में रांची पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि राजधानी के जगन्नाथपुर स्थित जगन्नाथपुर मंदिर की...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में रांची पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि राजधानी के जगन्नाथपुर स्थित जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद की जाए. हाईकोर्ट ने कहा है कि एसएसपी मंदिर परिसर पर 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराए. यह आदेश झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के पूर्व सचिव चंद्रकांत रायपत के द्वारा रिट पिटीशन याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.

रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या मामले पर अदालत गंभीर है

दरअसल हाल में ही वहां के रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या मामले पर अदालत गंभीर है और ऐसे में परिसर की गरिमा और इतिहास को देखते हुए इसकी सुरक्षा को बढ़ाने और इसे संरक्षित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है. इधर प्रार्थी के द्वारा मंदिर संचालन के केस पर अदालत ने अन्य मंदिरों के संचालन प्रक्रिया और उसके बायलॉज पर अध्ययन कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है. अदालत ने कहा है कि अन्य बड़े मंदिर में जिस तरह से समिति संचालन करती है उसी प्रकार का बायलॉज जगन्नाथपुर मंदिर में भी बनाया जाए, ताकि मंदिर का संचालन सुचारु रूप से चल सके. इसके लिए सभी प्रतिवादियों को सुझाव देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अदालत ने यह निर्देश दिया है कि मंदिर के संस्थापक सदस्य इसमें शामिल रहेंगे. मामले की अगली सुनवाई 23 जून मुकर्रर की गई है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुशल पक्ष रख रहे है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

AlsoRead:रांची: टेरर फंडिंग मामले के आरोपी विनीत अग्रवाल को मिली जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *