Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया हेसाग मुस्लिम बस्ती निवासी युवती के भाई खतिब खान ने अपनी बहन को भगाने का आरोप आर्यन नामक युवक पर लगाया है. इस मामले में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि हेसाग के देवी नगर, डॉन बास्को रोड निवासी आर्यन व खतिब खान की बहन दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, उसी क्रम में दोनों एक दूसरे से हिलमिल गये और बाद में हमेशा एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे. उसी क्रम में 12 जून को उसकी बहन घर में किसी को बिना बताये आर्यन के साथ चली गयी है. आरोप है कि आर्यन के उकसाने पर मेरी बहन ने घर से दो लाख रुपये लेकर चली गयी है. मेरी बहन को भगाने में आर्यन की मां और उसके मामा ने भी सहयोग किया है और उन्हीं लोगों ने मेरी बहन को छिपा कर रखा है. पूर्व में आर्यन हमेशा हमलोग को धमकी देता था कि वह मेरी बहन को लेकर भाग जायेगा. खतिब ने पुलिस से अपनी बहन की शीघ्र बरामद की करने की गुहार लगायी है.
युवती को दो लाख रुपये के साथ भगाने का आरोप, भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया हेसाग मुस्लिम बस्ती निवासी युवती के भाई खतिब खान ने अपनी बहन को भगाने...
सम्बंधित ख़बरें



