Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: फाइलेरिया से प्रभावित 22 मरीजों को दिया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Gumla: सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित फाइलेरिया क्लिनिक में आज फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित 22 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया....

Gumla: सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित फाइलेरिया क्लिनिक में आज फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित 22 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया. इस पहल का उद्देश्य फाइलेरिया से प्रभावित पात्र मरीजों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है. दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद लाभार्थी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इससे उनके जीवन स्तर में सुधार एवं आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. विशेष रूप से ऐसे मरीज, जो फाइलेरिया जनित जटिलताओं के कारण दिव्यांगता की ओर अग्रसर हैं. उन्हें इस पहल से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें: Telegram बैन पर कांग्रेस का हमला, बोली- पेपर लीक माफिया नहीं, छात्रों पर चल रहा बुलडोजर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए किया गया प्रेरित

इस अवसर पर एसीएमओ, गुमला, वीबीडी कंसल्टेंट, गुमला तथा पीरामल फाउंडेशन, गुमला की टीम उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित सभी चिन्हित पात्र मरीजों को शीघ्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके. उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार हो.

यह भी पढ़ें: सियासत और साख की जंग: नथवानी का अजेय रिकॉर्ड बनाम महागठबंधन का अभेद्य चक्रव्यूह, क्या नथवानी फिर दोहरा पाएंगे इतिहास या महागठबंधन का एकजुट नंबर गेम पड़ेगा भारी?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *