Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: DC ने जिला खेल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कामों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश

Bokaro: बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खेल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में विभिन्न...

Bokaro: बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खेल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की जांच की. डीसी ने आगत एवं निर्गत पंजी, इंडेक्स पंजी, पर्यटन स्थलों से संबंधित अभिलेख, क्लोजर रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2025-26 से संबंधित दस्तावेज, वेतन नियमावली सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया. साथ ही, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को निर्देशित किया कि सभी पंजियों एवं अभिलेखों को अद्यतन कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थित रूप से रखने की व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले NDA का शक्ति प्रदर्शन, रेडिशन ब्लू में विधायकों की क्लास; कांग्रेस पर आदित्य साहू का बड़ा हमला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डीसी ने समय पर कार्य को पूरा करने का दिया निर्देश

डीसी ने वित्तीय मामलों के निष्पादन में झारखंड वित्तीय नियमावली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का गंभीरतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाए. किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *