Click Here
Click Here
Click Here

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: रांची पुलिस को सफलता, हमलावरों की हुई पहचान, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले...

Ranchi Police
मामले की जांच करती पुलिस

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में रांची पुलिस को सफलता हाथ लगी है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और इस घटना को अंजाम देने के लिए जिस वाहन से आए थे, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. खबर है, कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया है जब दोनों रांची से ट्रेन में सवार होकर भाग रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन खबर है कि रांची पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है.

क्या है मामला?

यह मामला मंगलवार की देर रात की है. जब अज्ञात अपराधियों ने आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी बड़े नुकसान की खबर है. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह रेस हो गई. मामले की जांच के लिए एसएसपी ने विशेष जांच दल का गठन किया. वहीं देश की प्रमुख जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी मामले की तफ्तीश के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का पलटवार, बोली- भाजपा के खेमे में घबराहट, विधायक नाराज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *