Click Here
Click Here
Click Here

बंदगांव: लान्डुपदा मध्य विद्यालय के छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Bandgaon: बंदगांव प्रखंड के लान्डुपदा मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में विद्यार्थियों...

Landupada Middle School
छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Bandgaon: बंदगांव प्रखंड के लान्डुपदा मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर गांव का भ्रमण किया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. आज युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच ही युवाओं को सही दिशा दे सकती है. छात्र-छात्राएं समाज के भविष्य हैं और इनके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है.

छात्रों ने नारों के साथ लोगों को किया जागरूक

मुखिया ने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नशे से दूर रखने की अपील की. रैली के दौरान छात्रों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त समाज” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया. विद्यालय के शिक्षकों ने भी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना था. इस मौके पर काफी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: रांची पुलिस को सफलता, हमलावरों की हुई पहचान, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *