Ranchi: सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निम्बस आईटीईएस द्वारा शौंडिक फाउंडेशन के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया. कैंप में थैलेसीमिया पेशेंट के लिए 54 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया. यह कैंप निम्बस आईटीईएस, चौथी मंजिल, मॉल डेकोर, लालपुर चौक, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार शामिल हुए. उन्होंने निम्बस आईटीईएस द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, कि यह एक उत्कृष्ट सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) गतिविधि है. उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है. उन्होंने निम्बस आईटीईएस एवं शौंडिक फाउंडेशन की टीम को इस नेक पहल के लिए बधाई दी.
लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
इस ब्लड डोनेशन कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कुल 54 यूनिट ब्लड डोनेट किया. ब्लड डोनेट करने आए लोगों में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, निम्बस आईटीईएस की टीम और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही. निम्बस आईटीईएस के सीईओ एवं फाउंडर नितेश नागपाल ने कहा, कि कंपनी केवल व्यावसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाती है.
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में रोहित सिंह, अभिजीत कुमार, हिमांशु पांडेय, अदिति सिंह, अर्जुन यादव, अरिजीत कोटल, नीरज कुमार एवं संगम राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सभी ने समर्पण और टीम भावना के साथ शिविर की व्यवस्था, समन्वय एवं संचालन में सक्रिय योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पर जेएमएम के सवाल, चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग



