Click Here
Click Here
Click Here

व्यापारिक दुश्मनी में लाह व्यापारी से ₹16.5 हजार की लूट, सिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Ranchi : सिल्ली थाना क्षेत्र में लाह व्यापारी से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा...

Ranchi : सिल्ली थाना क्षेत्र में लाह व्यापारी से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने लूटी गई नकदी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम दोवाडू और बदालू के बीच लाह व्यापारी के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद सिल्ली थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की.

व्यापारिक रंजिश में छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान ग्राम दोवाडू निवासी निमाई चंद दत्ता से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने राहे थाना क्षेत्र के गोमदा गांव निवासी प्रवीण महतो के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. निशानदेही के आधार पर पुलिस ने वादी का छिना हुआ बैग, कीपैड नोकिया मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया. वहीं, दूसरे आरोपी प्रवीण महतो के घर से वादी शिवशंकर दत्ता से छीने गए ₹16,500 नकद भी बरामद किए गए. पुलिस जांच में सामने आया है कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता और आपसी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
Also Read : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: जानकारी होने पर केवल समन की गड़बड़ी के आधार पर रद्द नहीं होगी एकतरफा डिक्री

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *