Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव : जयराम महतो ने कहा – जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के एक बयान ने सियासी पारे को सातवें आसमान...

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के एक बयान ने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. वोटिंग से ठीक पहले सस्पेंस गहराते हुए महतो ने साफ किया कि उनका समर्थन सिर्फ उसी उम्मीदवार को जाएगा जो दिल्ली में झारखंड की आवाज बुलंद कर सके. हम सोच कर आए हैं कि जो राज्यसभा में झारखंड को बेहतर तरीके से रिप्रजेंट करेगा, उन्हीं के पक्ष में वोट करेंगे.

जो हमारा यानी राज्य का काम दिल्ली से निकाल कर ला सके और हमारी बातों को वहां तक पहुंचाए, समर्थन उसी को मिलेगा. फिलहाल ‘पॉलिटिकल सस्पेंस’ पूरी तरह बरकरार है. अब देखना यह है कि शाम को जब मतपेटी खुलेगी, तो किसके दावों में दम निकलेगा और किसकी उम्मीदें हवा-हवाई साबित होंगी.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : CM हेमंत सोरेन ने किया मतदान, इंडिया गठबंधन ने शुरू की वोटिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *