Click Here
Click Here
Click Here

RIMS की जमीन बेचने वाले पावर होल्डर प्रमोद कुमार की बेल पर हुई सुनवाई

Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिए खरीद-बिक्री करने के आरोपी प्रमोद कुमार महतो...

Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिए खरीद-बिक्री करने के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से बहस के लिए समय मांगा गया जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख मुकर्रर की है. इस बीच ACB ने उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट ले लिया है.

जिसके बाद से प्रमोद के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी के डर से प्रमोद फरार चल रहा है. प्रमोद कुमार महतो लैंड ब्रोकर है और जिस पावर के जरिये रिम्स की भूमि की खरीद-बिक्री हुई है उसका पावर होल्डर प्रमोद महतो ही है. इस मामले में 16 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी ACB की रडार पर हैं. इस संबंध में ACB ने कांड संख्या 1/2026 दर्ज की है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: राज्यसभा चुनाव : CM हेमंत सोरेन ने किया मतदान, इंडिया गठबंधन ने शुरू की वोटिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *