Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव: दावों की बिसात, बयानों के तीर, चल रही वोटिंग; कमरा नंबर 42 में लिखा जा रही है किस्मत

Ranchi: झारखंड की सियासत में गुरुवार को चुनावी महासंग्राम का क्लाइमेक्स है. राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग क्या...

Ranchi: झारखंड की सियासत में गुरुवार को चुनावी महासंग्राम का क्लाइमेक्स है. राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग क्या शुरू हुई, मानों बयानों की तीरंदाजी प्रतियोगिता छिड़ गई हो. सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और विपक्षी एनडीए दोनों ही खेमे खुद को सिकंदर बताने में जुटे हैं.

अंदर बैलेट बॉक्स में किस्मत बंद हो रही है, तो बाहर बयानों की ऐसी गूंज है कि मानो नतीजा पहले ही आ चुका हो. शाम ढलते ही साफ हो जाएगा कि रांची के इस सियासी रण में किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा और किसे ‘पॉलिटिकल वॉकओवर’ का सामना करना पड़ेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जय श्री राम, हो गया काम बनाम संख्याबल हमारे साथ

वोटिंग की शुरुआत होते ही भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने बाहर निकलकर विक्ट्री साइन बनाते हुए बेहद चुटीले अंदाज में कहा, जय श्री राम, हो गया काम. उनके इस वन-लाइनर ने भाजपा खेमे के कॉन्फिडेंस को हवा दे दी.

सत्ता पक्ष भी पीछे नहीं

लेकिन सत्ता पक्ष भी कहां पीछे रहने वाला था? जेएमएम के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फौरन जवाबी हमला बोलते हुए कहा, संख्याबल हमारे साथ है और हम बेहद आरामदायक स्थिति में हैं. इंडिया गठबंधन का कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है. परिमल नाथवानी को इस बार हार का मुंह देखना ही पड़ेगा.

Also Read: राज्यसभा चुनाव : CM हेमंत सोरेन ने किया मतदान, इंडिया गठबंधन ने शुरू की वोटिंग

नाथवानी पर जादुई आंकड़े का दांव

निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को लेकर भाजपा और सहयोगियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा नेता भानु प्रताप साही ने बड़ा दावा करते हुए कहा, झारखंड के विकास के लिए हमने परिमल नाथवानी को जिताने का मन बना लिया है. उन्हें 35 से 36 वोट मिलने जा रहे हैं. वहीं, भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी हुंकार भरते हुए कहा कि नाथवानी आसानी से जादुई आंकड़ा पार कर लेंगे.पार्टी एजेंट अमर कुमार बाउरी ने भी 35 विधायकों के समर्थन का पर्चा लहराते हुए नाथवानी की जीत पर मुहर लगा दी.

जैसे आए हैं, वैसे ही वापस जाएंगे नाथवानी

दूसरी तरफ, महागठबंधन के सिपाही भी पूरी तरह आक्रामक मूड में हैं. जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम ने विधानसभा पहुंचते ही तीखे तेवर दिखाए और कहा, दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत पक्की है. परिमल नाथवानी जैसे आए हैं, वैसे ही खाली हाथ वापस जाएंगे. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी फ्रंटफुट पर खेलते हुए कहा कि जीत का असली आंकड़ा सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन के पास है. वहीं माले के पार्टी एजेंट हलधर प्रसाद और गीता मंडल ने भी साफ कर दिया कि दोनों सीटें उनकी झोली में आ रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *