Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची मे पेट्रोल बम हमले मे शामिल दो आरोपी कोडरमा-गया के बीच से गिरफ्तार

Koderma: रांची स्थित RSS कार्यालय परिसर में पेट्रोल पंप से हमले के मामले में फरार दो युवकों को रांची पुलिस ने संयुक्त...

Koderma: रांची स्थित RSS कार्यालय परिसर में पेट्रोल पंप से हमले के मामले में फरार दो युवकों को रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली की ओर भाग रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने समन्वित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में ही आरोपियों की तलाश शुरू की.

जनरल बोगी से आरोपियों को दबोचा

पुलिस टीम विभिन्न स्टेशनों से ट्रेन में सवार होकर लगातार निगरानी करती रही और कोडरमा और गयाजी जंक्शन पार करने के बाद रफीगंज के पास जनरल बोगी से दोनों आरोपियों को दबोच लिया. पूरे अभियान की मॉनिटरिंग रांची के सिटी एसपी द्वारा की जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को रफीगंज से उतारकर रांची ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. अभियान में तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह सहित रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे.

ALSO READ: हजारीबाग में बालू का काला खेल, बिहार के चालान पर झारखंड की नदियों में डकैती, ED की दबिश के बाद भी सिंडिकेट बेखौफ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *