Click Here
Click Here
Click Here

PCPNDT Act के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमित औचक निरीक्षण का निर्देश

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में PCPNDT Act, 1994 के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की...

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में PCPNDT Act, 1994 के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति और अधिनियम के अनुपालन की समीक्षा की गई. DC ने संबंधित अधिकारियों को सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग जांच एवं लिंग चयन जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए और अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाए.

दिए गये कई निर्देश 

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में शिकायत एवं सूचना के लिए सिविल सर्जन और राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन किसी भी अनियमितता की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकें. DC ने कहा कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए PCPNDT अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है. इसके लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाते हुए नियमित जांच और अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित 

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, उपाधीक्षक डॉ. शंकर प्रसाद, सहायक सचिव डॉ. डी.एन. सिंह, अधिवक्ता सुरीला देवी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति माला कुजूर, जिला समन्वयक जोफा लकड़ा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: जामताड़ा: पुलिस की पहल- विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन और सड़क सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *