Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: डीवीसी ने सीएसआर के तहत 112 युवतियों को बांटे स्किल डेवलपमेंट प्रमाण-पत्र, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

Bermo: डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्किल...

DVC
प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षु युवतियां

Bermo: डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स के समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचओपी सुशील कुमार अरजरिया और विशिष्ट अतिथि एए कुजूर का स्वागत सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने संजीवनी पौधा भेंट कर किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा, कि डीवीसी का मुख्य प्रयास ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें.​

जरूरत पड़ने पर डीवीसी इन महिलाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी

डीवीसी अधिकारियों ने कहा, कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई का छह महीने का कोर्स तथा ब्यूटीशियन का तीन महीने का कोर्स कराया गया. तीनों कोर्स को मिलाकर कुल 112 सफल प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ सर्टिफिकेट बांटना नहीं है, बल्कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर डीवीसी इन महिलाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी. अधिकारियों ने महिला आत्मनिर्भरता पर विशेष फोकस करते हुए कहा, कि जब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं हुनरमंद होकर पैरों पर खड़ी होंगी, तभी एक सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं इस तरह के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम

गौरतलब है कि डीवीसी के सीएसआर प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय लड़कियों और महिलाओं के लिए समय-समय पर इस तरह के नि:शुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने अथवा विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं. मौके पर कार्यपालक प्रशिक्षु अंकित राज, भैरव महतो, रमेश यादव, गुरिंदर सिंह, जीवाधन महतो, विकास यादव, ट्रेनर सुष्मिता वर्णवाल सहित कई लोग एवं प्रशिक्षित महिलायें एवं युवतियां मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में NEET (UG)-2026 परीक्षा संचालन को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक संपन्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *