Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे एनडीए की एकजुटता और रणनीतिक सफलता का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव में नाथवानी को 28 मत प्राप्त हुए, जिससे उनकी जीत तय हो गई.
जनप्रतिनिधियों ने झारखंड के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन दिया
मरांडी ने कहा कि राज्य के जनप्रतिनिधियों ने झारखंड के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन दिया है. उनके अनुसार, परिमल नाथवानी का राज्य से वर्षों पुराना संबंध रहा है और उन्होंने पूर्व में राज्यसभा सदस्य रहते हुए झारखंड के विकास से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था. उन्होंने कहा कि नाथवानी का प्रशासनिक अनुभव, व्यापक संपर्क और विकास को लेकर उनकी सोच राज्य के लिए उपयोगी साबित होगी. मरांडी ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा में उनकी वापसी से झारखंड की आवाज राष्ट्रीय मंच पर और प्रभावी ढंग से उठेगी तथा राज्य के विकास से जुड़े विषयों को नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की पवन शंकर पाण्डेय ने की निंदा



