Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा परिवार में हर्ष और उत्साह का...

Chaibasa
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, कि परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के विकास और जनआकांक्षाओं की जीत है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व, सुशासन, विकासोन्मुख नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है.

 परिमल नाथवानी की जीत से राज्य के विकास को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है तथा विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई, कि परिमल नाथवानी के पुनर्निर्वाचन से झारखंड के उद्योग, आधारभूत संरचना, खेल, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी जीत से राज्य के विकास को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिमल नाथवानी को ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संजय पांडे, रंजन प्रसाद, चंद्र मोहन तियू, रविशंकर विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, मुकेश कुमार, रोहित दास, अनूप प्रसाद, रितेश कुमार, अजय झा, राजेश खंडेलवाल, सौरभ प्रसाद, पिंटू, सुखमति बीरूवा, राम अवतार राम, रवि उल्लास नाग, अनिल सिंह, रवि मछुआ, अनिल मोदक, पप्पू राय, मोटू कारवां, नीतीश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा के डोमचांच में बकरा विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच उन्नत नस्ल के बकरों का वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *