Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ 

Bokaro: सेक्टर-4 सिटी सेंटर हर्षवर्धन प्लाजा स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा ने...

Bokaro: सेक्टर-4 सिटी सेंटर हर्षवर्धन प्लाजा स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उक्त केंद्र पर योग, ध्यान और प्राणायाम की सुविधा आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी. केंद्र में आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी. योग सत्र का समय प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक तथा संध्या 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, आर्ट ऑफ लिविंग के ब्रह्मचारी योगी राम तथा विनोद कुमार गुप्ता उपस्थित थे. उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस अवसर पर योग केंद्र का अवलोकन किया तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग और ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है. योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं एकाग्र बनाता है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज के निर्माण में ऐसे योग केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों की सराहना

उपायुक्त ने द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि योग संस्थाएं लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं. इससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है. कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया तथा योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई. उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया.

ALSO READ: चाईबासा: परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *