Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: प्रथम प्रयास में सीए फाइनल उत्तीर्ण कर मिहिर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Bokaro: कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी मिहिर कुमार जायसवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का...

Mihir Kumar Jaiswal
मिहिर कुमार जायसवाल

Bokaro: कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी मिहिर कुमार जायसवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है. मिहिर, खैराचातर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोतीलाल जायसवाल एवं आशा देवी के पुत्र तथा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यवसायी स्व. कमल प्रसाद भगत के पौत्र हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के जीजीपीएस से प्राप्त की और बाद में कोलकाता में रहकर सीए की तैयारी की.

मिहिर की उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत

कड़ी मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन के बल पर मिहिर ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. उनकी सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे खैराचातर और कसमार प्रखंड के लिए गर्व का विषय है. मिहिर ने साबित किया है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के दम पर ग्रामीण एवं छोटे शहरों के युवा भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं. उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के संकटमोचक परिमल नाथवानी फिर पहुंचे राज्यसभा, जानिए कौन हैं सियासत और कॉर्पोरेट जगत के यह सुपर ऑलराउंडर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *