Hazaribagh: जिले में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया चुकाना होगा. हजारीबाग जिला बस ओनर्स एसोसिएशन ने डीजल, यूरिया, टोल टैक्स, बीमा प्रीमियम, टायर, चेसिस, स्पेयर पार्ट्स, रखरखाव एवं परिवहन संचालन से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि का हवाला देते हुए बस किराये में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार अध्यक्ष जीवन गोप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया. संगठन का कहना है कि बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवा बनाए रखने के लिए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था.
प्रमुख मार्गों का नया किराया
मार्ग
नया किराया (रु.)
हजारीबाग – बरही
85
हजारीबाग – कोडरमा स्टेशन
140
हजारीबाग – कोडरमा
150
हजारीबाग – दारू
40
हजारीबाग – टाटीझरिया
60
हजारीबाग – विष्णुगढ़
85
हजारीबाग – बगोदर
120
हजारीबाग – सरिया
150
हजारीबाग – बरसोतिया
180
हजारीबाग – राजधनवार
240
हजारीबाग – खोरीमहुआ
240
हजारीबाग – मंड़रो
300
हजारीबाग – तिसरी
300
हजारीबाग – चतरो
310
हजारीबाग – गावां
360
हजारीबाग – चकाई
360
हजारीबाग – भागलपुर
600
हजारीबाग – रांची
420
मरकच्चो – रांची
350
कोडरमा – जामताड़ा
600
रांची – गोपी/बेरा
480
हजारीबाग – सिमरिया/इटखोरी/गिद्धौर
420
हजारीबाग – देवघर
420
हजारीबाग – चकाई
360
रांची – देवघर
550
यात्रियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
बस किराये में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों पर पड़ेगा. दूसरी ओर बस संचालकों का कहना है कि ईंधन एवं अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया था. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि नई किराया दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. यात्रियों से संशोधित किराये के अनुसार भुगतान करने की अपील की गई है.



