Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग बस यात्रियों को झटका: 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा बस किराया, नई दरें लागू

Hazaribagh: जिले में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया चुकाना होगा. हजारीबाग जिला बस ओनर्स एसोसिएशन ने डीजल, यूरिया,...

Hazaribagh: जिले में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया चुकाना होगा. हजारीबाग जिला बस ओनर्स एसोसिएशन ने डीजल, यूरिया, टोल टैक्स, बीमा प्रीमियम, टायर, चेसिस, स्पेयर पार्ट्स, रखरखाव एवं परिवहन संचालन से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि का हवाला देते हुए बस किराये में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार अध्यक्ष जीवन गोप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया. संगठन का कहना है कि बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवा बनाए रखने के लिए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था.

प्रमुख मार्गों का नया किराया

मार्ग

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नया किराया (रु.)

हजारीबाग – बरही

85

हजारीबाग – कोडरमा स्टेशन

140

हजारीबाग – कोडरमा

150

हजारीबाग – दारू

40

हजारीबाग – टाटीझरिया

60

हजारीबाग – विष्णुगढ़

85

हजारीबाग – बगोदर

120

हजारीबाग – सरिया

150

हजारीबाग – बरसोतिया

180

हजारीबाग – राजधनवार

240

हजारीबाग – खोरीमहुआ

240

हजारीबाग – मंड़रो

300

हजारीबाग – तिसरी

300

हजारीबाग – चतरो

310

हजारीबाग – गावां

360

हजारीबाग – चकाई

360

हजारीबाग – भागलपुर

600

हजारीबाग – रांची

420

मरकच्चो – रांची

350

कोडरमा – जामताड़ा

600

रांची – गोपी/बेरा

480

हजारीबाग – सिमरिया/इटखोरी/गिद्धौर

420

हजारीबाग – देवघर

420

हजारीबाग – चकाई 

360

रांची – देवघर

550

यात्रियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

बस किराये में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों पर पड़ेगा. दूसरी ओर बस संचालकों का कहना है कि ईंधन एवं अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया था. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि नई किराया दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. यात्रियों से संशोधित किराये के अनुसार भुगतान करने की अपील की गई है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *