Click Here
Click Here
Click Here

डोमचांच में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Koderma: जिले के डोमचांच क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. सुबह...

Koderma: जिले के डोमचांच क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में तेज बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई. अप्रैल की शुरुआत से पड़ रही प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली. बारिश के चलते तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया.

लोगों ने ली राहत की सांस

बारिश के बाद चौक-चौराहों और सड़कों का नजारा बदल गया. लोगों ने बारिश का आनंद लिया और कहा कि लंबे समय से चल रही गर्मी से अब राहत मिली है. बच्चे और स्थानीय लोग घरों के बाहर और बालकनी में बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए. तेज बारिश और हवा से किसानों में भी खुशी देखने को मिली है. बारिश को खेती के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. इधर, तेज हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: जामताड़ा में वेतन के तनाव से नर्स की मौत, 5 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर रांची में नर्सों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *