Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: बिना लाइसेंस अल्ट्रासाउंड संचालन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पॉपुलर नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कक्ष सील

Jamtara: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनंत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को शहर स्थित प्रतिष्ठित पॉपुलर नर्सिंग होम में औचक...

Jamtara: अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनंत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को शहर स्थित प्रतिष्ठित पॉपुलर नर्सिंग होम में औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल में आवश्यक वैध लाइसेंस के बिना अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था.

अनिवार्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं 

एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए निर्धारित अनिवार्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया. इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उस कक्ष को सील कर दिया गया, जहां अल्ट्रासाउंड की सेवा संचालित की जा रही थी. इस कार्रवाई में सदर अस्पताल के डीपीएम, एमआईसी डॉ. निलेश कुमार, उपाधीक्षक समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने अस्पताल के दस्तावेजों की जांच की तथा संबंधित उपकरणों और अभिलेखों का सत्यापन किया.

मामले की जांच की जा रही है 

मीडिया से बातचीत में एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा अस्पताल परिसर में संचालित दवा दुकान एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

AlsoRead:जामताड़ा: 14 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *