Click Here
Click Here
Click Here

संविदा नियुक्ति के नाम पर अवैध राशि मांगने वालों से रहें सावधान : जिला शिक्षा पदाधिकारी

Gumla: झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय...

Gumla: झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित पदों के लिए मिले आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद दावा आपत्ति हेतु पदवार सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है. इस बीच संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर संविदा नियुक्ति दिलाने के नाम पर राशि की मांग कर रहे हैं. जिला कार्यालय को प्राप्त सूचना अनुसार निम्न मोबाइल नम्बर से अभ्यर्थियों को अवैध रूप से फोन किए जा रहे हैं- 9262563526, 7479558522, 7484956505, 9122937573.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने दिया हरियाली का संदेश, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में हुआ पौधारोपण

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई है

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों का झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है तथा नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई है. यह पूर्णतः अवैध है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त नम्बर या अन्य किसी नम्बर से फोन, संदेश या अन्य किसी माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग की जाती है, तो वे किसी भी परिस्थिति में भुगतान न करें. साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके.

सतर्कता एवं जागरूकता बनाए रखें

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल जिला प्रशासन की वेबसाइट एवं विभागीय माध्यमों से ही जारी की जाएंगी. अभ्यर्थी किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा सतर्कता एवं जागरूकता बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : चांडिल डैम में 180-181 मीटर पानी रखने का फैसला, SDO ने कहा- ‘किसी भी विस्थापित को डूबने नहीं देंगे’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *