Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Koderma: समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन (JJM) एवं जिला जल...

Koderma: समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन (JJM) एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), ODF प्लस तथा जल जीवन मिशन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई.

ODF प्लस और अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर दिए गए निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में ODF प्लस पंचायतों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जाए. इसके लिए सभी पंचायतों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की कार्यशीलता, नियमित साफ-सफाई तथा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था का सत्यापन किया जाए. उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संग्रहण, पृथक्करण, कंपोस्टिंग एवं सोख्ता गड्ढों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. इसके लिए मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से आवश्यक संरचनाओं के निर्माण पर विशेष बल दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों के लाभुकों को चिन्हित कर व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) का निर्माण सुनिश्चित कराएं. पंचायत सचिवों को ODF सत्यापन प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने तथा नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए.

स्वच्छता कार्यों की नियमित समीक्षा पर जोर

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक माह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रखंड वॉश समन्वयकों एवं कनीय अभियंताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर पंचायतों में स्वच्छता संबंधी संरचनाओं को क्रियाशील बनाने एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. बैठक में सभी कनीय अभियंताओं को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) को अग्रिम रूप से दी गई राशि का माप पुस्तिका (एमबी) तैयार कर कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ: DC ने कैफे को ‘मॉडल दीदी कैफे’ के रूप में विकसित करने का दिया भरोसा

हर घर जल योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले कनीय अभियंताओं एवं संवेदकों को कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यकतानुसार स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए. साथ ही अधिक से अधिक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) प्रदान करने एवं ‘हर घर जल’ घोषित पंचायतों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अनुज सिन्हा, सहायक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड वॉश समन्वयक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *