Chaibasa: जिले के सात चिन्हित प्रखंडों चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, कुमारडुंगी, झींकपानी, जगन्नाथपुर व गोईलकेरा प्रखंड सभागर में आज प्रखंड स्तरीय पारिवारिक-सह-मिलन समारोह एवं फॉलो-अप बैठक का सफल आयोजन किया गया. यह आयोजन पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित परिवार आधारित देखरेख कार्यक्रम “स्पॉन्सरशिप योजना” के तहत किया गया. इन आयोजन स्थलों के माध्यम से जिले के कुल 18 प्रखंडों के स्पॉन्सरशिप लाभुक बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सहभागिता रही.
बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और योजना से प्राप्त हो रहे लाभों की समीक्षा की गई
कार्यक्रम का उद्देश्य स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित बच्चों की प्रगति की समीक्षा, अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करना तथा बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों, स्वास्थ्य स्थिति, पारिवारिक वातावरण तथा योजना से प्राप्त हो रहे लाभों की समीक्षा की गई. उक्त समारोह के दौरान चक्रधरपुर में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मीगण, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मीगण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों पर हुई सुनवाई



