Click Here
Click Here
Click Here

EXCLUSIVE: एटीएस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: आतंकी संगठनों के ठिकाने को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है लोहरदगा, कई संदिग्ध रडार पर

SAURAV SINGH Ranchi: झारखंड का लोहरदगा जिला एक बार फिर सुर्खियों में है, हाल ही में रांची के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)...

SAURAV SINGH

Ranchi: झारखंड का लोहरदगा जिला एक बार फिर सुर्खियों में है, हाल ही में रांची के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस ने लोहरदगा के तीन युवकों सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सायम सुजान को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में अब इन आरोपियों के तार सीधे आतंकी संगठनों से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब लोहरदगा का नाम आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हो. आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि यह जिला लंबे समय से संदिग्ध आतंकियों के ठिकाने और उनकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एनआईए और एटीएस की पैनी नजर:

लोहरदगा जिले में सक्रिय संदिग्धों और पूर्व में पकड़े गए आतंकियों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य की एटीएस लगातार नजर रख रही है. जो आरोपी पहले जेल जा चुके हैं या फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, उनकी हर गतिविधि की कड़ाई से मॉनिटरिंग की जा रही है. एटीएस की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कई संदिग्ध वर्तमान में भी देश की शीर्ष जांच एजेंसियों की रडार पर हैं.

पूर्व में हो चुकी हैं बड़ी गिरफ्तारियां:

– लोहरदगा से वैश्विक आतंकी संगठनों (जैसे AQIS और ISIS) के जुड़े होने के पुख्ता सबूत पहले भी मिल चुके हैं.

– अल्ताफ अंसारी: लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र का रहने वाला अल्ताफ अंसारी अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा था. उसे वर्ष 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था.

– फैजान अंसारी (ISIS): लोहरदगा के मिल्लत कॉलोनी का निवासी फैजान अंसारी प्रतिबंधित संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ (ISIS) के लिए काम कर रहा था. साल 2023 में रांची एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया था. फैजान पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने, ISIS की विचारधारा फैलाने और नए लड़कों को संगठन में भर्ती करने का गंभीर आरोप है.

Also Read: सरायकेला: चांडिल तालाब किनारे महिला की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

एटीएस की सूची: लोहरदगा के चर्चित और संदिग्ध चेहरे:

– सुरक्षा एजेंसियों और एटीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, लोहरदगा से ताल्लुक रखने वाले मुख्य संदिग्धों और उनके संगठनों की सूची इस प्रकार है.

– अल्ताफ अंसारी: एक्यूआइएस

– फैजान अंसारी: आइएसआइएस

– मोसादिक: सिम्मी

– जैनुल अंसारी: एक्यूआइएस

– कारी तैयब: एक्यूआइएस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *