Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 57 नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 3 जुलाई को राज्य के 57 नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस बड़े नियुक्ति...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 3 जुलाई को राज्य के 57 नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस बड़े नियुक्ति समारोह का आयोजन प्रोजेक्ट भवन के सभागार में होगा. स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव ध्रुव प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए सभी नवनियुक्त और चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम स्थल (प्रोजेक्ट भवन) में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लें.

इन अफसरों की नियुक्ति से बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और जांच में तेजी आएगी. खाद्य सुरक्षा मानकों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी. आम जनता तक बिना मिलावट की सुरक्षित खाद्य सामग्री की पहुंच सुनिश्चित होगी.

add1

ALSO READ: वन विभाग : कर्मचारी संघों की मांगों पर सुनवाई के लिए बनी स्थायी समिति, आदेश जारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *