Click Here
Click Here

JAC Board: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल, विशेष और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से भरे जाएंगे फॉर्म 

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने सत्र 2024-26 के मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंटल, विशेष और इंप्रूवमेंट...

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने सत्र 2024-26 के मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंटल, विशेष और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं. बोर्ड ने इस बार छात्र हित में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तीर्ण छात्रों को भी अपने अंक सुधारने का मौका दिया है. परीक्षा फॉर्म काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे.

परीक्षा में कौन-कौन हो सकेंगे शामिल 

मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र.
ऐसे छात्र जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा 2026 का मुख्य फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे.
परीक्षा पास कर चुके वे छात्र जो अपने मार्क्स बढ़ाना चाहते हैं. छात्र यह परीक्षा इसी वर्ष की कंपार्टमेंटल परीक्षा या अगले वर्ष की वार्षिक परीक्षा के साथ दे सकते हैं.

add1

ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा कार्यक्रम 

1. माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026
• विलंब शुल्क रहित: 22 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक (आरटीजीएस से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 06 जुलाई 2026)
• विलंब शुल्क सहित: 04 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (आरटीजीएस से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026)

2. इंटरमीडिएट परीक्षा 2026
• विलंब शुल्क रहित: 25 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक (आरटीजीएस से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026)
• विलंब शुल्क सहित: 08 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक (आरटीजीएस से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026)

स्कूलों के लिए निर्देश 

विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य पूर्व में जारी किए गए यूजर आइडी और पासवर्ड का उपयोग कर ही ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करेंगे. काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में फॉर्म भरने या शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.

ALSO READ: बोकारो थर्मल में कोयला लदा 14 चक्का ट्रक पलटा, खलासी की मौत, ड्राइवर इलाज के दौरान अस्पताल से फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *