Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Chaibasa: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान...

Chaibasa: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में मांगु इचागुटु तथा बालिका वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल सेंटर, चक्रधरपुर विजेता रहा, जबकि आवासीय फुटबॉल सेंटर, कुमारडुंगी उपविजेता बना. कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आवासीय फुटबॉल सेंटर ने जीत दर्ज की.

                         विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया

कार्यक्रम के समापन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी और जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों, सचिवों, जिला ओलंपिक संघ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अधिकारियों ने सभी लोगों से नशामुक्त पश्चिमी सिंहभूम, नशामुक्त झारखंड और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

AlsoRead:सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 चोरी के वाहन बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *