Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल छिनतई करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम महतो और अनिल कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार नामकुम खटाल निवासी सोनू कुमार दोपहर करीब 2:20 बजे अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल (नंबर JH01DD 4831) पर सवार तीन युवकों ने उनके शर्ट की जेब से मोबाइल छीन लिया और फरार होने लगे.
लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया
पीड़ित के शोर मचाने पर गश्त कर रही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. सत्यम महतो के खिलाफ नामकुम थाने में और अनिल कुमार के खिलाफ बरियातू थाने में पहले से मामले दर्ज हैं. लालपुर थाना पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.
ALSO READ: महिलाओं के हक-अधिकार को लेकर पहल ट्रस्ट का बड़ा कार्यक्रम 23 जून को


