Click Here
Click Here

नशा मुक्ति को लेकर कोडरमा में जागरूकता अभियान, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर लोगों को किया गया जागरूक

Koderma: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य शाखा, कोडरमा द्वारा जिले...

Koderma: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य शाखा, कोडरमा द्वारा जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान के तहत झरनाकुंड धाम तथा पूतो महादेव धाम में श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास के लिए नशामुक्त वातावरण बेहद आवश्यक है.

धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की अपील

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सजग रहने की अपील की. लोगों को अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया. जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया.

add1

नशा मुक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम में शामिल स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने नशा मुक्ति के संदेश को अपने परिवार और समुदाय तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. अभियान के सफल संचालन में स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य शाखा के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ALSO READ : विष पी लेंगे, पर गठबंधन पर आंच नहीं आने देंगे, भाजपा ने सिर्फ एक वर्ग फुट ली है जमीन, पूरी झारखंड की राजनीति गठबंधन के हाथों में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *