Click Here
Click Here

दो ट्रेलरों में सीधी टक्कर के बाद लगी आग, चालकों की बची जान

Jamshedpur: जिले के चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौठिया के समीप रविवार की सुबह दो ट्रेलरों की सीधी टक्कर हो गई. इस...

दो ट्रेलरों में सीधी टक्कर के बाद लगी आग
दो ट्रेलरों में सीधी टक्कर होने के बाद लगी आग

Jamshedpur: जिले के चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौठिया के समीप रविवार की सुबह दो ट्रेलरों की सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों ट्रेलरों में आग लग गई. थोड़ी ही देर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया. दोनों वाहनों के चालकों को चोटें आई हैं, जिन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा

मटिहाना से चाकुलिया की ओर आ रहे ट्रेलर संख्या पीबी10केके/3719 के चालक करमचंद ने बताया कि वह लौह अयस्क लादकर ओडिशा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. चौठिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या डब्ल्यूबी37ई/5113 की हेडलाइट की रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्रेलरों के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई.

add1

कूदकर बचाई जान

ट्रेलर चालक करमचंद ने बाईं ओर से कूदकर अपनी जान बचाई. उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं दूसरे ट्रक का चालक लालू यादव स्टेयरिंग में ही फंस गया था. उसके साथ मौजूद खलासी और भाई मनोज कुमार ने उसे खींचकर बाहर निकाला, तब जाकर उसकी जान बच सकी.

Also Read: EXCLUSIVE: झारखंड पुलिस की रिपोर्ट- केवल धर्म ही नहीं, भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और परीक्षाओं को लेकर भी सुलग रहा है विवाद, आठ जिले हॉटस्पॉट घोषित

पांच मिनट और देर होती तो जान चली जाती’

चालक लालू यादव ने बताया कि आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं. यदि पांच मिनट और देर हो जाती, तो उसकी जान चली जाती. वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से फायर ब्रिक्स लादकर ओडिशा के अंगुल जा रहा था.

दो घंटे बाद पहुंची दमकल

सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई. घटना के लगभग दो घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *