Bokaro: बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में बीते शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को रंगेहाथ पकड़ा गया.
पेटरवार में ट्रैक्टर जब्त
पहली कार्रवाई के तहत पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको से दांतू आने वाले मुख्य पथ पर जमुनिया टांड के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को अधिकारियों ने दबोच लिया. ट्रैक्टर को विधिवत जब्त करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पेटरवार थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.
जरीडीह में भी मिली सफलता
वहीं दूसरी सफलता जरीडीह थाना क्षेत्र में मिली, जहां जैना मोड़ से टोल गेट जाने वाले मुख्य मार्ग पर जैना बस्ती के समीप अवैध बालू ले जा रहे एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ा गया. इस ट्रैक्टर को भी जब्त कर जरीडीह थाना के हवाले कर दिया गया है.
Also Read: राशन माफिया और बिचौलियों पर गिरेगी गाज: अब सीधे FCI गोदामों से PDS दुकानों तक पहुंचेगा अनाज
अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान
इस औचक छापेमारी अभियान का नेतृत्व खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा और जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो संयुक्त रूप से कर रहे थे. अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान भी शामिल थे.
बालू माफियाओं में हड़कंप
जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से बालू माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


