Click Here
Click Here
Click Here

रांची रेलवे स्टेशन पर क्रियायोगा एक्सप्रेस के सामने कूदकर महिला ने दी जान

रांची: रांची के रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात एक हृदय विदारक घटना घटी है. हटिया से हावड़ा जाने वाली क्रियायोगा एक्सप्रेस...

रांची: रांची के रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात एक हृदय विदारक घटना घटी है. हटिया से हावड़ा जाने वाली क्रियायोगा एक्सप्रेस (18616) के सामने कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. ट्रेन के स्टेशन पर प्रवेश करते ही महिला ने अचानक पटरी पर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी. यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक एक महिला ने आव देखा न ताव और चलती ट्रेन के सामने कूद गई. ट्रेन की रफ्तार और टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई.

स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया:

घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके.महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल सका है.पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि घटना के सही क्रम को समझा जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *