Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री, विधायक, जिप अध्यक्ष, उपायुक्त हुए शामिल

Koderma : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज C.M. हाई स्कूल, डोमचांच परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य...

international yoga day (2)

Koderma : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज C.M. हाई स्कूल, डोमचांच परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रही, जिसके माध्यम से जीवन के प्रत्येक चरण में योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया.

कोडरमा में योग दिवस का भव्य आयोजन

सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से लोगों ने स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव ने योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ तथा दैनिक जीवन में योग अपनाने पर विशेष रूप से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन पद्धति है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को मजबूत बनाती है. कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी सामाजिक वानिकी रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कर्मी, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read : जे.जे. कॉलेज कोडरमा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कबड्डी प्रतियोगिता से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *