Click Here
Click Here

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन, दो बंदी हुए रिहा

Ranchi: रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता...

Ranchi: रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ. जेल अदालत के दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे के लिए कुल 45 बंदियों के आवेदन प्रस्तुत किए गए. मामलों की सुनवाई के बाद दो बंदियों को मौके पर ही रिहा करने का आदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: फादर्स डे पर कल्पना सोरेन ने शेयर किया भावुक संदेश, कहा- पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं, बल्कि पूरे परिवार का विश्वास, संबल और प्रेरणा होते हैं

add1

नालसा और झालसा की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस मौके पर विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया गया जहां बंदियों को नालसा और झालसा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके साथ ही बंदियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एस.बी. शर्मा और डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि बंदियों को स्वस्थ रखने और समय पर उनकी बीमारियों की पहचान कर उचित इलाज के लिए ऐसे चिकित्सीय शिविर बेहद जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा ने 595 मंडलों में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *