Click Here
Click Here

झारखंड भाजपा ने 595 मंडलों में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

Ranchi: झारखंड प्रदेश भाजपा ने आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक स्तर...

Ranchi: झारखंड प्रदेश भाजपा ने आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए. प्रदेश भर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. इस दौरान सभी ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड भर्ती : रांची में सफल अभ्यर्थी ध्यान दें, 23 जून से मूल दस्तावेजों की जांच, चूक गए तो उम्मीदवारी रद्द

add1

आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने रांची में किया योगाभ्यास

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची महानगर के गामा सिंह स्मृति सभागार में योगाभ्यास किया. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के ऑक्सीजन पार्क में योग किया. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के घोड़ाबंधा, रघुवर दास ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, चंपाई सोरेन ने धुर्वा मंडल, मधु कोड़ा ने चाईबासा के जगन्नाथपुर, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू स्थित पटेल पार्क, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच के चंद्रावती हाई स्कूल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में आयुष मंत्रालय के कार्यक्रम में तथा मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने अरगोड़ा में योगाभ्यास किया. इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, दीपक प्रकाश समेत कई पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रमों में भाग लिया.

योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवनशैली : आदित्य साहू

रांची में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि योग केवल शरीर को निरोगी और स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चारों पुरुषार्थों की सिद्धि में भी सहायक है. उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है.

योग भारत की सांस्कृतिक विरासत : बाबूलाल मरांडी

ऑक्सीजन पार्क में योगाभ्यास के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदियों से “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” का संदेश देती रही है. आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और यह जान रही है कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में दोहरी जल संकट की मार : छड़वा डैम में घटता जलस्तर, दूसरी ओर ठेकेदार की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू स्थित पटेल पार्क में योगाभ्यास के बाद कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है. योग दिवस केवल एक आयोजन भर नहीं, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा में एक संकल्प है. उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *