Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: कर्जन ग्राउंड में जब सांसद ने थामी अत्याधुनिक राइफल, अचूक निशाना देख तालियों से गूंज उठा शूटिंग रेंज

Hazaribagh: स्थानीय हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) स्थित शूटिंग रेंज में इन दिनों बंदूकों की गूंज और अचूक निशानों के बीच खिलाड़ियों का...

MP Manish Jaysawal
निशाना लगाते सांसद
Hazaribagh: स्थानीय हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) स्थित शूटिंग रेंज में इन दिनों बंदूकों की गूंज और अचूक निशानों के बीच खिलाड़ियों का उत्साह सातवें आसमान पर है. चार दिवसीय 'तृतीय हजारीबाग जिला सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप-2026' के दूसरे दिन रविवार को शूटिंग रेंज में उस वक्त बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कड़क सांसद मनीष जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि खुद शूटरों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में उतर आए.

सांसद के अचूक निशाने ने सबको चौंकाया, रेंज में बजीं जमकर तालियां

चैंपियनशिप के दूसरे दिन निशानेबाजी की शुरुआत कराने पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल जब 10 मीटर की रेंज में नन्हें और युवा खिलाड़ियों को एकाग्रता के साथ निशाना लगाते देख रहे थे, तो वे खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए पहले एक सामान्य हथियार हाथ में लिया और फिर नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक राइफल थाम ली. फिर क्या था, सांसद ने जैसे ही निशाना साधा, उनके शुरुआती एक-दो प्रयासों ने ही सीधे बुल्स-आई (सटीक लक्ष्य) पर हिट किया. सांसद के इस अचूक निशाने को देखकर वहां मौजूद नेशनल शूटर, कोच और खेल प्रेमी हैरान रह गए और पूरी रेंज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी.

राष्ट्रीय स्तर के होनहारों की थपथपाई पीठ, सुविधाओं के विस्तार पर हुआ बड़ा मंथन

इस दौरान नेशनल शूटर सह ट्रेनर रिद्धि गुप्ता और रोहित सिंह ने सांसद को हजारीबाग के उन होनहार निशानेबाजों से मिलवाया, जो राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं. सांसद ने सभी होनहारों से हाथ मिलाया, उनकी पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इससे पहले शूटिंग रेंज पहुंचने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन और महासचिव नीलेन्दु जयपुरियार ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर हजारीबाग में शूटिंग की बुनियादी सुविधाओं को और ज्यादा हाईटेक बनाने पर गंभीर चर्चा हुई. खिलाड़ियों की सहूलियत को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने बड़ा दिल दिखाया और शूटिंग रेंज में जल्द ही 25 मीटर और 50 मीटर की नई रेंज डेवलप करने के लिए हर संभव वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया. उन्होंने खेल संघ को इस प्रस्ताव के ब्लूप्रिंट के साथ जल्द ही अपने कार्यालय में बैठकर फाइनल निर्णय लेने के लिए आमंत्रित भी किया.

23 जून को होगा भव्य समापन, खेल जगत के दिग्गज रहे मौजूद

बीते 20 जून से शुरू हुई इस जिला स्तरीय भव्य शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 23 जून को होगा. दूसरे दिन के इस सफल और रोमांचक आयोजन के दौरान शूटिंग एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और खेल जगत के कद्दावर चेहरे मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, सुगातो रॉय, सुनील सिंह, अमरेंद्र सिंह और हेमंत कुमार सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची: बुंडू अनुमंडल कार्यालय में सामूहिक योगाभ्यास, अधिकारियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *