Click Here
Click Here

रांची: बुंडू अनुमंडल कार्यालय में सामूहिक योगाभ्यास, अधिकारियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम...

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के महत्व और उसके लाभों की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है. योग न केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का भी प्रभावी साधन है.

यह भी पढ़ें: SIR-2026 के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे 5 श्रेणियों के ‘अनकलेक्टेबल’ फॉर्म : के. रवि कुमार

add1

योग को आज पूरी दुनिया अपना रही

अधिकारियों ने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. इस अवसर पर बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, एसडीएम मोहनलाल मरांडी, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अभिनाश सोय, नगर पंचायत प्रशासक शुभम पोद्दार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन, दो बंदी हुए रिहा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *