Click Here
Click Here

डीवीसी बोकारो थर्मल की बेटी सौम्या सलोनी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, पहले ही प्रयास में पाई बीपीएससी में सफलता

Bermo: ​बेरमो अनुमंडल अंतर्गत डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में असिस्टेंट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार की पुत्री सौम्या सलोनी...

Saumya Saloni
सौम्या सलोनी

Bermo: ​बेरमो अनुमंडल अंतर्गत डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में असिस्टेंट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार की पुत्री सौम्या सलोनी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. सौम्या का चयन सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है, जिससे न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे बोकारो थर्मल में खुशी का माहौल है. उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.​

असम कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी इन प्लांट पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं सौम्या

सौम्या सलोनी की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय कार्मेल स्कूल, बोकारो थर्मल से हुई है. वर्तमान में वह असम कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी (एग्रीकल्चर) इन प्लांट पैथोलॉजी की अंतिम वर्ष की शोध छात्रा हैं, जबकि इससे पूर्व उन्होंने मणिपुर कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी. वर्ष 2024 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने जीवन की पहली प्रतियोगी परीक्षा बीपीएससी दी और कड़ी मेहनत, लगन व निरंतर प्रयास के दम पर पहली ही कोशिश में सफलता का परचम लहराकर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की है.​ सौम्या के जीवन का एक कठिन दौर वह भी था जब मणिपुर में नस्लीय हिंसा भड़क उठी थी. उस समय वह मणिपुर में ही कृषि की पढ़ाई कर रही थीं. तब झारखंड और बिहार के छात्रों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए विशेष पहल की गई थी, जिसके तहत बोकारो जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से सौम्या सहित कई छात्र-छात्राओं को विशेष विमान के जरिए सुरक्षित वापस लाया गया था.

add1

सौम्या की ऐतिहासिक सफलता पर शुभचिंतकों ने व्यक्त किया हर्ष

तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सौम्या ने अपनी पढ़ाई पर आंच नहीं आने दी और आज इस मुकाम पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया.​ उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से धनेश्वर पासवान, मदन रविदास, रेवत, सुधीर कुमार, रामप्रसाद राम और मुकेश राम सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं, जिन्होंने सौम्या के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: कर्जन ग्राउंड में जब सांसद ने थामी अत्याधुनिक राइफल, अचूक निशाना देख तालियों से गूंज उठा शूटिंग रेंज

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *