Jamtara: फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत आसानबेरिया गांव में रविवार को वज्रपात की घटना से एक गरीब किसान की आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा हो गया. रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे अचानक हुई बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से किसान रामदेव सोरेन का एक बैल मौके पर ही मर गया. रामदेव सोरेन एक साधारण एवं गरीब किसान हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनके पास खेती के लिए दो बैल थे, जिन्हें घर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर बांधा गया था. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक बैल मर गया. किसान रामदेव सोरेन गहरे सदमे में है. ग्रामीणों के अनुसार उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है और खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है. खेती कार्य में बैलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. ऐसे में एक बैल के मर जाने से उनके सामने खेती जारी रखने का संकट उत्पन्न हो गया है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: कर्जन ग्राउंड में जब सांसद ने थामी अत्याधुनिक राइफल, अचूक निशाना देख तालियों से गूंज उठा शूटिंग रेंज
प्रशासन से सहयोग करने की गुहार
रामदेव सोरेन ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वे नया बैल खरीदने में सक्षम नहीं हैं. यदि उन्हें सरकारी सहायता या अनुदान राशि मिल जाती है तो वे दूसरा बैल खरीदकर पुनः खेती-बाड़ी का कार्य शुरू कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: SIR-2026 के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे 5 श्रेणियों के ‘अनकलेक्टेबल’ फॉर्म : के. रवि कुमार


