Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में दिखेगा मानसून का कहर : आसमानी आफत का अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Ranchi: झारखंड में आने वाले दिनों में मानसून का कहर दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी आक्रामक...

Ranchi: झारखंड में आने वाले दिनों में मानसून का कहर दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी आक्रामक चाल से राज्य के एक बड़े हिस्से को घेर लिया है, तो दूसरी तरफ कुदरत का दोहरा रूप आम जनजीवन को झकझोरने के लिए तैयार है. मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक झारखंड के आसमान पर सिर्फ बादलों का पहरा नहीं होगा, बल्कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले चक्रवाती बवंडर और जानलेवा वज्रपात (बिजली) का सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में संविदाकर्मियों के लिए बड़ा मौका, नौकरी की दौड़ में मिलेगा बोनस अंक का सहारा

मानसून की धमाकेदार एंट्री: चतरा-गया के रास्ते बढ़ा आगे

22 जून को मानसून की उत्तरी सीमा अलीबाग, पुणे और निजामाबाद से होते हुए झारखंड के चतरा और बिहार के गया-मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है. अगले 48 घंटों के भीतर मानसून पूरे झारखंड को अपनी आगोश में ले लेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बनी ट्रफ लाइन के कारण राज्य में अगले 5 दिनों तक भारी उथल-पुथल मचने वाली है.

हाई अलर्ट: 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की आशंका है. वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. यह सिलसिला 23 से 27 जून तक लगातार जारी रहेगा, जहां उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर पूरे राज्य में मेघ गर्जन और तेज हवाओं का कहर दिखेगा.

यह भी पढ़ें: अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, एक लाख जुर्माना, 6 इंजीनियर साक्ष्य के अभाव में बरी

कहीं रिकॉर्डतोड़ बारिश, कहीं 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादलों ने अपना रौद्र रूप दिखाया है. सबसे अधिक बारिश 62.4 मिलीमीटर गिरिडीह के नंदाडीह में हुई है. वहीं सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोहरदगा में 38.0 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में 36.1, बोकारो में 35.1,चाईबासा में 34.8, रांची में 33.1 और जमशेदपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

रांची में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों को मानसून राहत देगा. रांची में 26 जून तक हर दिन बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी. वहीं 27 और 28 जून को आसमान में पूरी तरह ब्लैकआउट (घने बादल) रहेगा और दो से तीन बार झमाझम बारिश की बौछार गिरेगी, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *